फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Under the guise of culture are messing villagers

संस्कृति से खिलवाड़ की आड़ ले रहे गांव वाले

Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Under the guise of culture are messing villagers
संस्कृति से खिलवाड़ की आड़ ले रहे गांव वाले - फोटो : महीपाल ‌सिंह
अतरौली के सिंहपुर-हिम्मतपुर में एनआरआई दंपति से हमला-लूट प्रकरण में आरोपी पक्ष ने बुधवार को दंपति पर पलटवार करते हुए एसएसपी से शिकायत की है। गांव वाले अपने बचाव में संस्कृति से खिलवाड़ की आड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी से गांव वालों ने कहा कि अमेरिकी महिला ने गांव में सरेआम संस्कृति से खिलवाड़ की कोशिश की। उन्हें रोकने-टोकने की कोशिश की तो पुलिस बुलाकर हमारी शिकायत कर दी। इसके सिवाय कुछ नहीं हुआ। बेवजह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में एसएसपी ने सीओ अतरौली को दोनों पक्षों की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव सिंहपुर-हिम्मतपुर से आए ग्रामीण उमेश शर्मा ने बताया कि नीरद उपाध्याय व उनकी पत्नी मोरीन गांव आने के बाद से ही खुलेआम सिगरेट-शराब पीने, ग्रामीण परिवेश व संस्कृति के विपरीत पहनावा पहनकर गांव में देर रात तक घूमने जैसी हरकत कर रहे थे। इसका हमारे गांव की संस्कृति पर विपरीत असर पड़ रहा था। 30 जुलाई की रात 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति जिस पर छेड़खानी का मुकदमा अदालत में लंबित है, उसके साथ दोनों शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का उमेश की पत्नी ने दरवाजे पर आकर विरोध किया और समझाने की कोशिश की कि यह अमेरिका नहीं, बल्कि गांव है। कम से कम यहां की संस्कृति का लिहाज करते हुए रहें। इस पर वहां अन्य ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद नीरद व मोरीन को बस जबरन घर के अंदर कर दिया गया। इसके बाद नीरद ने अपना कृत्य छिपाने के उद्देश्य से पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने गांव में आकर हकीकत जानी तो वह इन लोगों को समझाकर चली गई। अब दंपति बेवजह आरोप लगाकर हमें फंसा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने मदद मांगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed