{"_id":"6695afc53c24c80d8a0f4734","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-divider-after-being-hit-by-a-bird-woman-died-nephew-injured-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100348-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पक्षी टकराने से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चाची की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पक्षी टकराने से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चाची की मौत, भतीजा घायल
Tue, 16 Jul 2024 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:54 AM IST
सार
उड़ते हुए आया एक पक्षी दिलीप शर्मा के सिर पर मौजूद हेलमेट के शीशे से टकरा गया। इससे वह हड़बड़ा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पीछे बैठीं पुष्पा देवी सिर के बल सड़क पर गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
15 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जतनपुर चिकावटी गांव के पास बाइक चला रहे युवक के हेलमेट से एक पक्षी जा टकराया। इससे युवक हड़बड़ा गया और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी उसकी चाची की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर पाकर परिवार वाले भी अलीगढ़ पहुंच गए थे। इटावा जनपद के थाना कुसरार के गांव खरगुआ निवासी दिलीप शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा अपनी चाची पुष्पा देवी पत्नी सर्वेश शर्मा को बाइक पर बिठाकर दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
जतनपुर चिकावटी गांव के पास उड़ते हुए आया एक पक्षी दिलीप शर्मा के सिर पर मौजूद हेलमेट के शीशे से टकरा गया। इससे वह हड़बड़ा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पीछे बैठीं पुष्पा देवी सिर के बल सड़क पर गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे दिलीप गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के कपड़ों की तलाशी तो उसके पास कुछ कागज मिले। उन कागजों के जरिये परिवार का पता लगाकर उन्हें हादसे की खबर दी।
विज्ञापन
मोर टकराने से बाइक सवार दंपती की कई थी जान
बीती सात जुलाई को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव हाजीपुर के निकट एक उड़ता हुआ मोर बाइक सवार दपंती से टकरा गया था। इससे चलती हुई बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई थी। अचानक हुए इस हादसे में दंपती राजपुर निवासी संजीव (45) और उनकी पत्नी नीरज (40) की मौत हो गई थी। बेटी पूजा घायल हो गई थी। संवाद