{"_id":"59ef95ec4f1c1b72548b8d9f","slug":"uncontrollable-school-bus-swirls-injures-40-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कूल बस पलटी, 40 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू स्कूल बस पलटी, 40 बच्चे घायल
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू स्कूल बस पलटी, 40 बच्चे घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पिसावा थाना क्षेत्र के गांव रकराना के पास तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस पलटते ही चालक भाग निकला। घायल बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण एवं राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे। शीशे तोड़कर विद्यार्थियों को बाहर निकाला। करीब चालीस बच्चों को चोट लगी है, जिनमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। बस चालक एवं स्कूल प्रबंधक के खिलाफ पिसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिसावा कस्बा स्थित खुशी पब्लिक इंटर कॉलेज की बस क्षेत्र के गांवों से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। धर्मपुर रकराना के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। अभिभावकों का आरोप है कि 30 सीटर बस में करीब 70 विद्यार्थी बैठाकर ले जाए जा रहे थे। बस कंडम हालत में थी।
इसके पलटने की सूचना मिलते ही एसओ पिसावा संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर कई परिजन भी भागते हुए मौके पर पहुंच गए। घायल विद्यार्थियों को सीएचसी चंडौस भेजा गया। अभिभावकों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक जगत सिंह एवं बस चालक रोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ अभिभावकों ने थाने के गेट पर खड़े होकर स्कूल प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।