फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncontrollable container collision killed three vegetable vendors

Aligarh News: बेकाबू कंटेनर ने मैक्स में मारी टक्कर, तीन की मौत और दो घायल

Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable container collision killed three vegetable vendors
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

कासगंज के थाना ढोलना की पैठ से सब्जी बेचकर लौट रहे तीन लोगों की बेकाबू कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। जिनमें गंगीरी के गांव हुसैपुर के दो व छर्रा का एक युवक शामिल है। पुलिस ने कंटेनर चालक व परिचालक को हिरासत में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गंगीरी के गांव नगला ब्राह्मण निवासी प्रमोद कुमार सड़क किनारे आइसक्रीम की स्टॉल लगाता है। वहीं, गोपाली सिंह ढकेल लगाकर सब्जी बेचता है। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे एक बेकाबू कंटेनर (एचआर38ए सी 6132) चालक ने पहले गांव के बंबा पर एक पेड़ को टक्कर मारी। उसके बाद आइसक्रीम की स्टॉल व सब्जी की ढकेल में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद व गोपाली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी कंटेनर चढ़ाने का प्रयास करते हुए चालक कंटेनर को भगा ले गया।
विज्ञापन


पुलिस भी कंटेनर की पीछे लग गई। इस दौरान कंटेनर चालक ने मलसई बार्डर के पास लगे बैरियर को भी उड़ा दिया। रास्ते में कासगंज के थाना ढोलना के गांव वाहिदपुर के पास कंटेनर ने एक मैक्स में टक्कर मार दी। जिसमें ढोलना पैठ से सब्जी बेचकर लौट रहे गंगीरी के गांव हुसैपुर निवासी जगदीश (40) पुत्र नेम सिंह, राजीव उर्फ राजू (32) पुत्र रामजीत सिंह और छर्रा के मोहल्ला पठानान निवासी उरमान (32) खां पुत्र बाबुद्दीन सवार थे। तीनों की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पुलिस ने कंटेनर चालक-परिचालक को दबोच लिया। शुक्रवार को राजीव उर्फ राजू, जगदीश व उरमान के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कंटेनर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed