{"_id":"69e0038c3a6517722f0a8be5","slug":"uncle-who-was-coming-to-give-rice-at-nieces-wedding-dies-in-an-accident-aligarh-news-c-113-1-sali1011-103069-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भांजी की शादी में भात देने आ रहे मामा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भांजी की शादी में भात देने आ रहे मामा की हादसे में मौत
विज्ञापन
शादी वाले घर में विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
कासगंज से गंगीरी के गांव मझौला में भांजी का भात देने आ रहे मामा की बुधवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई, उनका रिश्ते का भाई घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर रोक दिया।
गांव मझोला के रहने वाले लाखन सिंह की बेटी शशि की बुधवार को शादी हो रही है, उसके मामा कासगंज के थाना सहावर के गांव भिलौनी निवासी भीम प्रकाश (37) पुत्र बलवंत सिंह ने भात का सामान और महिलाओं को पहले मझोला भिजवा दिया, जबकि वह रात करीब आठ बजे बजे वह अपने चचेरे भाई नेत्रपालसिंह पुत्र अशर्फीलाल के साथ भात में देने आ रहे थे। थाना पुलिस ने बताया कि स्कूटी के मझोला बंबा पुल पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा, जहां डॉक्टरों ने भीम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। नेत्रपाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
शादी वाले घर में मचा कोहराम, रस्में सादगी से हुईं
हादसे की खबर शादी वाले घर में पहुंची तो कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। दुल्हन के ननिहाल पक्ष के अधिकांश लोग अस्पताल और मोर्चरी रवाना हो गए। देर रात शादी की रस्में सादगी के साथ की गई। इंसपेक्टर थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।