{"_id":"577eaea44f1c1b93477fb33a","slug":"uncle-to-nephew-kidnapping-assaulting-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा के लिए भतीजे का अपहरण, मारपीट कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा के लिए भतीजे का अपहरण, मारपीट कर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रामघाट रोड इलाके की शंकर विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाले ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे को कार सवारों ने बृहस्पतिवार सुबह-सुबह अगवा कर लिया। हालांकि कुछ मिनट कार में घुमाकर मारपीट करते हुए उससे चाचा का पता पूछा और बाद में मारपीट कर विजडम स्कूल के पास नाले पर छोड़कर भाग गए। साथ ही भविष्य में देख लेने की धमकी तक दी। खबर पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। तहरीर देने के बाद परिजन बच्चों को अपने साथ पैतृक गांव बेलौन ले गए।
मूलरूप से बेलौन बुलंदशहर के पास के गांव विजय नगरिया निवासी पुष्पेंद्र सिंह का जिरौली में ईंट भट्ठा है और उनकी पत्नी चार बच्चों को लेकर शंकर विहार में किराये पर रहती हैं। बच्चे यहां पढ़ने के इरादे से रखे गए हैं। पुष्पेंद्र के पिता रमाशंकर अतरौली में कृषि विभाग में कार्यरत हैं।
रमाशंकर ने सुबह करीब सात बजे शंकर विहार में रह रही पुत्रवधू को फोन पर अपनी एक डायरी अपने परिचित महीपाल सिंह निवासी शंकर विहार के पास भिजवाने के लिए कहा। उनका कहना था कि महीपाल सिंह से वह डायरी उन्हें अतरौली में मिल जाएगी। इस पर पुत्रवधू ने अपने 11 वर्षीय बेटे मनोज जो कक्षा चार में पढ़ता है को दी और उसे पड़ोस में महीपाल सिंह के घर देकर आने के लिए कहा। इस पर मनोज जब डायरी देकर लौट रहा था, तभी कॉलोनी में एक मारुति सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे इशारे से बुलाया। मनोज ने समझा कि वह किसी का पता पूछ रहे हैं। जैसे ही वह पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने उसे जबरन मुंह बंद कर कार में डाल लिया। इसके बाद उसे कॉलोनी से बाहर ले आए।
विज्ञापन
बदमाशों ने उससे उसके चाचा के विषय में यह पूछा कि आखिर वह कहां रहता है। मनोज ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने बच्चे को पीटा और उसकी बाजू पर ब्लेड जैसी किसी नुकीली वस्तु से चोट भी पहुंचाई। इसके बाद करीब 20 मिनट तक कार में उसे घुमाते रहे और फिर नाले पर छोड़कर यह कहते हुए चले गए कि इसे बाद में देखेंगे। यहां से रोता हुआ मनोज अपने परिचित की सड़क सहारे स्थित वर्कशॉप पर पहुंचा। उस परिचित ने परिजनों को बुला लिया। इस सूचना पर मनोज के पिता व बाबा आदि भी आ गए।
पुलिस भी पहुंच गई। रमाशंकर की ओर से इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें उल्लेख है कि उनका छोटा बेटा गांव की एक युवती को लेकर काफी समय से प्रेम संबंधों में शादी करके बाहर रह रहा है। इसी रंजिश में गांव के विपक्षियों ने यह घटना की है। एसओ क्वार्सी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इधर, तहरीर देकर बच्चों को यहां से गांव ले जाया गया है।