{"_id":"5a5526034f1c1b1c198b5dce","slug":"uncle-s-nephew-dies-in-bike-by-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
मिक्सर प्लांट वाले ट्रक में लगी आग से निकलता धुआं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2.30 बजे अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर मिक्सर वाले ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हुई है। हादसे के बाद इस ट्रक में आग लग गई, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन दूर ही खड़े हो गए। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बेकाबू आग को काबू किया, तब तक ट्रक काफी जल चुका था।
हस्तपुर के समीप इस ट्रक के सामने आवारा घूमने वाली एक गाय सड़क पर आ गई। उसको बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को दूसरी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे बाइक सवार अमरचंद उर्फ सुशील पुत्र मानिकचंद (24) निवासी नगरिया छतारी (बुलंदशहर) और उसके चाचा नरेंद्रपाल सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक सवार अमरचंद की मां ओमवती उर्फ कमलेश इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा होते ही लोग दौड़े तभी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ल दोनों ओर से आने वाले वाहन दूर ही जहां के तहां रुक गए। जानकारी पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। दो दमकल ने आगे-पीछे से मिक्सर प्लांट वाले ट्रक में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया। एसडीएम ललित कुमार, सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार एसपी वर्मा, एसएसआई विनोद कुमार मिश्र के साथ इगलास, मडराक और गोंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल ओमवती को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
आवारा पशु बने हादसे का कारणः
सड़क पर आवारा पशुओं से आए दिन वाले हादसों में मंगलवार का हादसा भी जुड़ गया। दरअसल आवारा पशु जिले के किसानों की फसलों और सड़क पर राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है।