फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncle dies while dancing on DJ at niece wedding in aligarh

शादी की खुशियां काफूर: भांजी की शादी में डीजे पर डांस कर रहे मामा की मौत, छह दिन पहले ही बना था बेटे का पिता

Fri, 07 Mar 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 10:43 PM IST
सार

विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। 

विज्ञापन
Uncle dies while dancing on DJ at niece wedding in aligarh
भांजी की शादी में नाच रहे मामा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गोधा से भांजी की शादी में अरनिया भात लेकर गए मामा की बृहस्पतिवार को डीजे पर डांस करते समय हृदयाघात से मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे जेवर के अस्पताल भी लेकर गए। मगर, मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। आनन फानन शादी की प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोधा के गांव खेड़ा बुजुर्ग का 32 वर्षीय विक्रम सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। खुद वह निजी कंपनी में जॉब करता था। बृहस्पतिवार को उसकी भांजी की अरनिया बुलंदशहर के गांव खुरियावली में शादी थी। जिसमें वह परिजनों संग हंसी खुशी भात लेकर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भात पहनाने की प्रक्रिया के बाद करीब साढ़े आठ बजे वह डीजे पर डांस कर रहा था। तभी सीने में दर्द के साथ तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जेवर के अस्पताल लेकर पहुंचे, मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ लाए। यहां मेडिकल में भी यही जवाब मिला। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

छह दिन पहले हुआ एक बेटा
विक्रम सिंह के एक भाई की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह तीन बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटे का जन्म छह दिन पहले ही हुआ। तीनों बच्चों को लिए पत्नी का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed