फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncle attacks nephew's neck with a farsa (battle-axe) following a minor dispute.

Aligarh News: मामूली विवाद में ताऊ ने भतीजे की गर्दन पर फरसे से किया हमला

Mon, 24 Aug 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle attacks nephew's neck with a farsa (battle-axe) following a minor dispute.
फरसे के हमले से घायल मोहित। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के कटरा मलोई गांव में मामूली विवाद को लेकर ताऊ ने भतीजे पर लकड़ी काटने वाले फरसे से हमला कर दिया। हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने पुलिस को साथ लाने के बाद इलाज करने की बात कहते हुए प्राथमिक उपचार कर वापस भेज दिया। रविवार शाम परिजनों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहित के पिता आंबेडकर पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी बेटी रेशमा बकरी चराने गई थी। बकरी चराने को लेकर उनके भाई श्यामबाबू ने बेटी से गाली-गलौज की। परिवार के लोगों के पहुंचने पर विवाद शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे आंबेडकर अपने बेटे मोहित के साथ पड़ोस में जा रहे थे। आरोप है कि श्यामबाबू ने फिर गाली-गलौज शुरू कर दी और फरसे से मोहित की गर्दन पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्यामबाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने घायल का प्राथमिक उपचार करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed