{"_id":"688bc1aa326906d438000127","slug":"uncle-and-nephew-died-in-suspicious-circumstances-while-suffering-from-pain-aligarh-news-c-2-1-ali1010-748123-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मामा-भांजे की दर्द से तड़पते हुए संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मामा-भांजे की दर्द से तड़पते हुए संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
गांव नंदपुर पला में बृहस्पतिवार की सुबह मामा-भांजे की दर्द से तड़पते हुए संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, डॉक्टरों ने खाने में विषाक्त पदार्थ होने की आशंका जताई है। गांव में अचानक हुई दो मौतों से भय का माहौल बना हुआ है।
गांव नंदपुर पला निवासी अलीम (35) के परिजनों ने बताया कि अलीम गांव में ही रहकर मेहनत-मजदूरी करता था, उसकी बड़ी बहन शाहिदा और उसका बेटा सूफियान (8) पुत्र औशाद निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर भी यहीं रहते हैं। अलीम और उसका भांजा सूफियान दोनों बुधवार की रात को खाना खाकर छत पर गए और वहीं पर एक ही चारपाई पर सो गए। सुबह करीब पांच बजे अचानक कुछ देर के अंतराल में दोनों की तबियत बिगड़ने लगी, दोनों छत से नीचे आ गए।
भांजे ने घर में तोड़ा दम, मामा एक घंटे बाद मृत घोषित
शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए और दोनों को उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन सूफियान ने घर के आंगन में ही गले और पेट में दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ दिया। ग्रामीण अलीम को लेकर अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो उन्होंने ज्यादा तबियत खराब होने की कहकर जिला अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अलीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य
दो लोगों की मौत की सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया, उन्होंने जिस चारपाई पर मामा-भांजे सोए हुए थे वहां से और घर में अन्य जगहों से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप-कीड़े काटने के निशान नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामा-भांजे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, शरीर पर किसी प्रकार के चोट और किसी सांप या कीड़े के काटने के निशान भी नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने दोनों ने खाने में कोई विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
गले-पेट में दर्द, शरीर में ऐंठन हुई थी
परिजनों ने बताया कि पहले सूफियान नीचे आया था और पेट में दर्द होने की कहता हुआ शौच को चला गया। इसके बाद दोनों की हालत एक जैसी होने के साथ गले और पेट में तेज दर्द होने के साथ शरीर में तेज ऐंठन और जकड़न भी हुई थी।
पत्नी छोड़कर चली गई है मायके
अलीम के परिवार में माता-पिता नहीं है पत्नी पांच साल पहले मायके दिल्ली चली गई थी और अपने साथ दो बेटे रशीद और कैफ एक बेटी बब्लो भी ले गई थी, वह अकेला अपने गांव में मेहनत मजदूरी कर कर रहा था।
भाई के अकेला रहने पर बहन आ गई थी
अलीम के घर में अकेला रहने पर दो साल से असकी बहन शाहिदा अपनी ससुराल शिकारपुर बुलंदशहर से अपने बेटे सूफियान और बेटी राया कोलेकर मायके आकर भाई के पास रह रही थी।