फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ummedpur farmer dies in an accident in Kasganj

Aligarh News: उम्मेदपुर के किसान की कासगंज में हादसे में मौत

Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Ummedpur farmer dies in an accident in Kasganj
गांव उम्मेदपुर निवासी किसान दर्शन सिंह (35) पुत्र दयाराम की कासगंज जनपद के गांव बढ़ैपुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ मौजूद उम्मेदपुर निवासी किसान पुष्पेंद्र घायल हैं, जिन्हें कासगंज जनपद के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

परिजन के दर्शन सिंह शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में अपनी मटर लादकर साथी पुष्पेंद्र के साथ कासगंज जनपद की मोहनपुरा मंडी में बेचने गए थे। शाम के समय वहां से लौट रहे थे। मोहनपुर मंडी के नजदीक गांव बढै़पुरा में उनका ट्रैक्टर अचानक पलट गया। इसके नीचे दोनों दब गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे से उन्हें निकाला तब तक दर्शन सिंह की मौत हो चुकी थी। पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर दोनों के परिवार वाले वहां चले गए थे। मृत किसान अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, बेटी व दो बेटियों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed