फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UGC response to the increasing problem of VC

यूजीसी के जवाब से वीसी की बढ़ेगी परेशानी

Fri, 01 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़/ कौशल कुमार ओझा
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़/ कौशल कुमार ओझा Updated Fri, 01 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
UGC response to the increasing problem of VC
एएमयू कुलप‌ति - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के जवाब से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


यूजीसी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में साफ है कि यूजीसी अधिनियम 2010 को एएमयू द्वारा स्वीकार, अंगीकार एवं लागू कर दिया गया है। यह भी कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम सभी विश्वविद्यालयों के लिए बाध्यकारी है।
विज्ञापन


एएमयू के पूर्व छात्र सैयद अबरार हसन ने एएमयू वीसी जमीरउद्दीन शाह की योग्यता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यूजीसी अधिनियम 2010 का हवाला देते हुए चुनौती दी थी कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति बनने के लिए प्रोफेसर का10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सैयद अबरार हसन इस केस को हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वे सुप्रीम कोर्टचले गए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर एवं न्यायमूर्ति यूयू ललित की बेंच में इस मामले की सुनवाई 4 अप्रैल को है। इस केस में यूजीसी भी एक पार्टी है। उसने दाखिल किए जवाब में स्पष्ट किया है कि एएमयू यूजीसी अधिनियम 2010 को स्वीकार एवं लागू कर चुका है। यह भी कहा गया है कि यह अधिनियम सभी विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य एवं बाध्यकारी है।


  उल्लेखनीय है कि एएमयू द्वारा 6 दिसंबर 2010 को यूजीसी अधिनियम 2010 स्वीकार लिया गया था। उसके कुछ महीने बाद एक नोटिस के माध्यम से यूजीसी अधिनियम 2010 के क्लाज 7.3.0 को स्थगित कर दिया गया था। क्लाज 7.3.0 में ही कुलपति की योग्यता निर्धारित की गई है, जिसमें कहा गया है कि कुलपति बनने के लिए 10 वर्ष का प्रोफेसर का अनुभव अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed