{"_id":"68333d07738a02a91b0da760","slug":"two-youths-drowned-in-sankara-ganga-ghat-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करते समय गंगा में डूबे दो युवक, एक को बचाया, दूसरा लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करते समय गंगा में डूबे दो युवक, एक को बचाया, दूसरा लापता, तलाश जारी
Sun, 25 May 2025 09:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 09:23 PM IST
सार
भागवत कथा समापन के बाद जयप्रकाश उर्फ भोला और उमेश अपने गांव के करीब 50 श्रद्धालुओं के साथ बस द्वारा सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के लिए पहुंचे। कलश विसर्जन के बाद सभी स्नान करने लगे। इसी दौरान जयप्रकाश और उमेश गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर लापता युवक को तलाशते गोताखोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के दादों स्थित सांकरा गंगा घाट पर 25 मई दोपहर कलश विसर्जन के बाद स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए। लोगों ने एक को सकुशल निकाल लिया, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस के साथ देर शाम तक क्षेत्रीय गोताखोर उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन
गंगीरी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। समापन के बाद गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ भोला (23) पुत्र कुंदन सिंह और उमेश पुत्र हरि सिंह अपने गांव के करीब 50 श्रद्धालुओं के साथ बस द्वारा सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के लिए पहुंचे थे। कलश विसर्जन के बाद सभी स्नान करने लगे। इसी दौरान जयप्रकाश और उमेश गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
दोनों को डूबता देख मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद उमेश को बाहर निकाल लिया, लेकिन जयप्रकाश का सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जयप्रकाश की चार माह पहले शादी हुई थी और वह दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद गंगा घाट पर चीख-पुकार मच गई। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन