फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youth died due to current

अलीगढ़ : बरात निकासी के दौरान झूलती एचटी लाइन छूने से दो युवकों की मौत

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two youth died due to current
रवि का फाइल फोटो। - फोटो : PISAWA
शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव रकराना में बरात की निकासी के दौरान डीजे बजा रहे तीन युवक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि एक झुलसे युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव रकराना निवासी सूरजपाल के बेटे चमन की बरात की निकासी हो रही थी। बरात मांचीपुर थाना खुर्जा देहात जानी थी। घुड़चढ़ी व निकासी के दौरान डीजे बज रहा था। गांव के एक रास्ते पर मेटाडोर के ऊपर डीजे बजा रहे 27 वर्षीय रवि कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी चंडौस और 27 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र चेतराम निवासी भीमनगर समेत तीन युवक रास्ते में झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

तत्काल ही तीनों को इलाज के लिए खुर्जा के कैलाश हास्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र व रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमृतपुर गांव निवासी झुलसे युवक का इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र के दो और रवि के तीन बच्चे हैं। दोनों के ही परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।

धर्मेंद्र का फाइल फोटो।

धर्मेंद्र का फाइल फोटो।- फोटो : PISAWA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed