{"_id":"6a79aa8f2f0e5341360b71ec","slug":"two-year-old-child-locked-in-car-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेल-खेल में दो साल के बच्चे ने अंदर से लॉक की कार, परिजनों के उड़े होश, देखिए वीडियो में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेल-खेल में दो साल के बच्चे ने अंदर से लॉक की कार, परिजनों के उड़े होश, देखिए वीडियो में
Mon, 10 Aug 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:10 PM IST
सार
कार सवार दूसरे वाहन के चालक से स्क्रैच लगने के एवज में पांच हजार रुपये का हर्जाना मांग रहे थे। इसी बीच कार के अंदर खेल रहे बच्चे ने बटन घूमा दिए, जिससे खिड़की दरवाजे लॉक हो गए।
विज्ञापन
खेरेश्वर चौराहे के पास 2 साल के बच्चे ने कार की खिड़की को किया बंद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर 9 अगस्त की शाम पौने सात बजे दो वर्ष के बालक ने खेल-खेल में कार को अंदर से लॉक कर दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन पुलिस की मदद से मैकेनिक को बुलाकर कार को खुलवाया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब कार सवार स्क्रैच लगने पर दूसरे वाहन चालक से हर्जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
नोएडा निवासी एक परिवार के पांच लोग इटावा से कार से वापस आ रहे थे। कार में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक दो साल का बच्चा सवार था। खेरेश्वर चौराहे के पास एक दूसरी कार ने उनकी नई कार को स्क्रैच मार दिया। इससे दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी के बाद बहस होने लगी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
कार सवार दूसरे वाहन के चालक से स्क्रैच लगने के एवज में पांच हजार रुपये का हर्जाना मांग रहे थे। इसी बीच कार के अंदर खेल रहे बच्चे ने बटन घूमा दिए, जिससे खिड़की दरवाजे लॉक हो गए। यह देखकर चारों लोग सकते में आ गए। उन्होंने इशारे से बच्चे को लॉक खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस कर्मियों ने एक कार मैकेनिक को बुलाया, जिसने लॉक खोला।
विज्ञापन