फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two workers died after falling into blood tank of former MLA meat factory in aligarh

खून के टैंक में गिरे दो मजदूर: पूर्व विधायक की मीट फैक्टरी में करते थे काम, सफाई करते समय जहरीली गैस से गई जान

Fri, 27 Jun 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 09:28 PM IST
सार

चीख पुकार सुन वहां अन्य मजदूर एकत्रित हो गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। करीब छह बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Two workers died after falling into blood tank of former MLA meat factory in aligarh
इमरान व आसिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित रोरावर क्षेत्र में आगरा के पूर्व बसपा विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की मीट फैक्टरी में शुक्रवार तड़के दो मजदूरों इमरान (28) व आसिफ (25) की मौत हो गई। तालसपुर स्थित एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लि. में यह दुर्घटना उस समय हुई, जब मजदूर खून एकत्रित करने वाले टैंक की सफाई कर रहे थे। तभी टैंक में गैस बनने से अचेत होकर दोनों उसमें गिर गए। 

विज्ञापन

ठेकेदार ने देर से दी सूचना
चीख पुकार सुन वहां अन्य मजदूर एकत्रित हो गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। करीब छह बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, परिवार ने फैक्टरी प्रबंधन व ठेकेदार पर सूचना देने में देरी करने व लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा
किसी तरह पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत किया। वहीं देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से परिवार को मुआवजा व एक-एक सदस्य को फैक्टरी में काम दिए जाने की घोषणा कर दी है। डीएम के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने घटनास्थल की जांच की है।

विज्ञापन

नहीं दी गई शिकायत
ये दुर्घटना का मामला है। दोनों मजदूर परिवारों की ओर से कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। प्रशासन, पुलिस, प्रदूषण आदि की संयुक्त टीम से जांच कराई गई है। इस जांच टीम की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई तय होगी। -अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed