{"_id":"686fbc588f7c4c998e01cf26","slug":"two-women-injured-after-bike-skidded-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एटा हाईवे पर बारिश में फिसली बाइक, दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एटा हाईवे पर बारिश में फिसली बाइक, दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर
Thu, 10 Jul 2025 06:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:43 PM IST
सार
बाइक सवार दो महिलाओं को लेकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही बाइक हाईवे पर गांव रातिभानपुर के पास पहुंची तो बारिश में जलभराव की वजह से सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों को महिला घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ में एटा हाईवे स्थित रातिभावनपुर के पास 10 जुलाई की सुबह बारिश में बाइक फिसलने से दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव दोकेली के लिए निवासी रनवीर सिंह अपनी पत्नी ओमश्री तथा गुड्डी देवी पत्नी जगदीश को बाइक पर सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही बाइक हाईवे पर गांव रातिभानपुर के पास पहुंची तो बारिश में जलभराव की वजह से सड़क पर फिसल गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों को महिला घायल हो गईं। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार किया गया।