{"_id":"5c0b8984bdec22414e4317b7","slug":"two-trucks-collide-on-mathura-road-in-aligah-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मथुरा रोड पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मथुरा रोड पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर गांव मोहकमपुर के नजदीक दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इस हादसे मे एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक दलवीर सिंह 40 पुत्र रेशम सिंह नि. नशापुर थाना बड़ौत, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक दलवीर सिंह 40 पुत्र रेशम सिंह नि. नशापुर थाना बड़ौत, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन