{"_id":"66677bbd8b6aaaee9b0a63c4","slug":"two-sisters-were-dragged-into-a-shop-and-molested-report-filed-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-409788-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बहनों को दुकान में खींचकर की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बहनों को दुकान में खींचकर की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 11 Jun 2024 03:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:48 AM IST
सार
दो बेटियां गांव के समीप स्थित कॉलेज में 11वीं व 12 वीं में पढ़ती है। आरोप है कि दो युवकों ने दोनों बेटियों को बहला फुसलाकर झांसे में ले लिया। उन्हें मोबाइल भी दिया। बाद में दबाव बनाने लगे कि उनके साथ घर से भाग चलो, शादी के लिए भी दबाव बनाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली इगलास की चौकी तोछीगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने दो बहनों को दुकान में खींचकर अश्लील हकरत की और उनके कपड़े फाड़ दिए। युवकों पर इनके फोटो सोशल मीडिया पर डालने और परीक्षा छुड़वाने का भी आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी दो बेटियां गांव के समीप स्थित कॉलेज में 11वीं व 12 वीं में पढ़ती है। गांव के चौराहे पर समीपवर्ती गांव के राजुद्दीन की वेल्डिंग की दुकान है। इस पर उसकी बुआ का बेटा सलमान निवासी गांव इमलानी थाना हरदुआगंज भी काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्होंने उनकी दोनों बेटियों को बहला फुसलाकर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
उन्हें मोबाइल भी दिया। बाद में दबाव बनाने लगे कि उनके साथ घर से भाग चलो, शादी के लिए भी दबाव बनाया। ऐसा न करने पर तमंचे दिखाकर भाई और पिता को हत्या करने की धमकी दी। बाद में उनके फोटो वायरल कर दिए और अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके चलते उनकी बेटियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया और परीक्षा भी नहीं दी।
विज्ञापन
गत 7 जून की शाम को युवतियां सामान लेकर जा रही थीं, इस दौरान आरोपी दोनों युवतियों को जबरन पकड़ कर दुकान के अंदर ले गए। युवतियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। घर पहुंच कर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। युवतियों के पिता व भाई ने युवकों से शिकायत की तो उनको धमकी देते हुए पीटा। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।