{"_id":"68ec14718f1d88e0ad0ba977","slug":"two-sides-clashed-after-a-tractor-car-collision-resulting-in-violence-and-firing-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-811975-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन
शनिवार देर शाम हरसुख की नगलिया-जट्टारी के बीच में एक छोटे रास्ते पर ट्रैक्टर और कार टकराने पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट और फायरिंग की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें प्रधान और भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे पर यादवेंद्र सिंह पर दूसरे पक्ष के घर पर जाकर हमला करने का आरोप लगा है।
थाना टप्पल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ एक तीसरा मुकदमा अपनी ओर से भी दर्ज किया है। तीनों रिपोर्ट में करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है।
एक रिपोर्ट गांव हरसुख की नगलिया निवासी शांति देवी ने दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र भोला चौधरी शनिवार देर शाम अपनी कार से जट्टारी जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे गांव मांदक निसावी रामप्रकाश के ट्रैक्टर से उसकी कार टकरा गई। इस पर रामप्रकाश ने 14-15 लोगों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया, मारपीट और फायरिंग की।
विज्ञापन
इससे वह गश खाकर गिर पड़ीं। उन्होंने घटना में रामप्रकाश के अलावा गांव नगलिया गौरोला के ग्राम प्रधान व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के भतीजे यादवेंद्र सिंह यादू, भीमा चौधरी, सचिन चौहान, लाला आईफोन, मुकुल बाजौता, गज्जो बिचपुरी पर सात-आठ अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
दूसरे पक्ष से मांदक निवासी रामप्रकाश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि रास्ते से कार हटाने के लिए कहने पर उन्हें व उनके साथी मनोज के साथ मारपीट की गई। दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हरसुख नगलिया निवासी भोला, भूपन, राहुल, कृष्ण, अमर उर्फ पौली नंबरदार सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
-- -
-घटना के बारे में मुझे पूरी जानकारी है। विवाद न तो भतीजे यादवेंद्र सिंह से हुआ है, न वह मौके पर था। मेरे भतीजे को राजनीतिक द्वेष में फंसाया जा रहा है। टप्पल पुलिस ने भी माना है कि वह मौके पर नहीं था। - कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा।
-रास्ते में कार और ट्रैक्टर टकराने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर नगलिया गौरोला प्रधान सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज व आरोपों के आधार पर जांच जारी है। - वरुण कुमार, सीओ।