फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two robbery accused arrested in police encounter

Aligarh: बदमाशों के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ताला कारोबारी के घर लूट करने वाले दो आरोपी दबोचे

Fri, 23 May 2025 12:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 12:15 PM IST
सार

अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले आतिशबाजान मोहल्ला में ताला कारखाना संचालक के घर से 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात-नकदी लूट ले गए थे।घटना के वक्त ताला कारोबारी नमाज पढऩे गए थे। तभी उनकी अकेली बुजुर्ग पत्नी को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। 
 

विज्ञापन
Two robbery accused arrested in police encounter
मुठभेड़ में दबोचे दोनों बदमाश, पैर में गोली लगने से हुए घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ताला कारोबारी के घर में पत्नी को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीन अन्य बदमाश फरार हैं। दबोचे गए बदमाशों से जेवरात और नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


23 मई को सुबह 4 बजे मथुरा हाईवे पुल के नीचे कोतवाली पुलिस चैकिंग कर रही थी। एक लाल गाड़ी संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने गति बढ़ा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी मिट्टी में धंस गई। उसमें से दो बदमाश निकल कर भागे और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर हैं। अन्य फरार तीन साथियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जारी है। 
विज्ञापन


ये किए गिरफ्तार

  1. शाहरुख पुत्र नईम निवासी टनटनपाड़ा थाना देहलीगेट अलीगढ़ 
  2. नावेद पुत्र शकील अहमद निवासी टीला ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर अलीगढ़


यह हुआ बरामद

  • एक सोने की चेन-पेंडल सहित, एक सोने की अंगूठी
  • 87000 रुपये 
  • एक अवैध पिस्टल .32 बोर एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस  व एक अवैध तमंचा 315 बोर एक कारतूस जिंदा 315 बोर 


ताला कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा
अलीगढ़ महानगर में 21 मई देर शाम तेज आंधी के बीच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था।  कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले आतिशबाजान मोहल्ला में ताला कारखाना संचालक के घर से 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात-नकदी लूट ले गए थे। घटना के वक्त ताला कारोबारी नमाज पढऩे गए थे। तभी उनकी अकेली बुजुर्ग पत्नी को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed