{"_id":"60ff0cb58ebc3e582577b55c","slug":"two-people-died-in-road-accident-lodha-news-ali269119049","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में बस ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में बस ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खेरेश्वर चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त टेंपो।
- फोटो : CITY OFFICE
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाइवे पर बस ने श्रद्धालुओं से भरे टेंपो व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची व बुजुर्ग की मौत हो गई। सात श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टेंपो व बाइक सवार श्रद्धालु खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आए थे।
सावन के पहने सोमवार को शहर व देहात से श्रद्धालु खेरेश्वर मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करने आए थे। अलीगढ़-पलवल हाइवे के किनारे खेरेश्वर धाम के पास दो टेंपो में सवार श्रद्धालु व दो बाइक सवार खड़े थे। तभी गभाना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही निजी बस अनियंत्रित हो गई। बस टेंपो व बाइक सवारों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में रूबी (6) पुत्री योगेश निवासी ऐलमपुर गडिया, राकेश (60) निवासी अवतार नगर, सासनी गेट की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
घायल श्रद्धालु
मोहनलाल शर्मा निवासी कृष्णा पुरी, सासनी गेट, निखिल, चरण सिंह निवासी सिकंदरपुर, गभाना, वर्षा, रामवती देवी, अरुण, ममता सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।