फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two parties clashed in front of the team that went to check ration, there was a ruckus

Aligarh News: राशन की जांच करने गई टीम के सामने दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Wed, 17 Sep 2025 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the team that went to check ration, there was a ruckus
कलाई गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान कोटेदार और प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। हंगामा बढ़ने पर विभागीय टीम बिना जांच किए वापस लौट गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




कलाई गांव में दिव्यांग कौशलेंद्र राशन डीलर हैं, जिसने कुछ समय पहले मनरेगा में अनियमितता को लेकर शिकायत की थी। बीते दिनों ग्राम प्रधान के पति ने राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की थी। मंगलवार दोपहर आपूर्ति निरीक्षक धनीपुर रामदेव यादव टीम के जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन




पैंठ स्थल पर खुली बैठक में कार्ड धारकों के बयान दर्ज करते समय प्रधान के पति और कोटेदार पक्ष के बीच नोकझोंक होगई। मामला बढ़ता देख टीम बिना जांच के वापस लौट गई, जबकि गांव की मालती देवी ने थाने में दी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने जांच अधिकारी की हर माह पूरा राशन मिलने की बात कही, जिसे सुनते ही प्रधान के पति गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं इस मामले में धनीपुर के आपूर्ति निरीक्षक रामदेव यादव का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर झगड़ रहे थे, जिस कारण जांच नहीं हो सकी, अब बृहस्पतिवार को जांच की जाएगी। चौकी प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि महिला ने प्रधानपति के विरुद्ध तथा प्रधानपति ने कोटेदार पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed