फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two municipal officials collide on the middle road

बीच सड़क पर नगर निगम के दो अधिकारियों की भिड़ंत

Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के दो अधिकारियों के बीच सड़क पर भिड़ंत हो गई। इसकी वजह से नगर निगम की खूब किरकिरी हो रही है। नगर आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक नगर आयुक्त को जांच सौंप दी है। 
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को डेयरियों को शहर से बाहर हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के पहले लाल डिग्गी तालाब के पास नगर निगम के दो अधिकारी आपस में भिड़ गए। अधिकारियों में एक सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी है जबकि दूसरे कर निरीक्षक है। चर्चा है कि एक अधिकारी कुछ सुझाव दे रहे थे तो दूसरे भड़क गए और अपने को सीनियर बताकर यह कहने लगे कि हमें निर्देश देने वाले तुम कौन होते हो। जहां पर भिड़ंत हुई, वहीं पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल का आवास है।
विज्ञापन



नगर निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी के अतिरिक्त राह चलते लोगों के सामने धक्का-मुक्की, हाथापाई से लेकर गाली-गलौज तक हुई। इसकी खबर से नगर निगम की काफी किरकिरी हो रही है। मामला नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल तक पहुंच गया है। दोनो अधिकारियों ने नगर आयुक्त से एक-दूसरे की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़ाई करने वाले अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि जो कुछ भी हुआ, वह निंदनीय है। यह अहम की लड़ाई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जांच कर उसकी रिपोर्ट कल सौंप दी जाएगी। दोनो अधिकारियों के अतिरिक्त वहां मौजूद लोगों के भी बयान लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed