{"_id":"67c9299e946b0895b405223d","slug":"two-more-arrested-in-the-murder-of-amu-student-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या में दो और गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या में दो और गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 06 Mar 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:20 AM IST
सार
धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बड़े बेटे मो. कैफ की 1 मार्च दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक छात्र मो. कैफ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में एएमयू स्कूल के 11वीं के छात्र मो. कैफ की हत्या में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने 5 मार्च को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को 4 मार्च को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
धौर्रामाफी अलीनगर के एएमयू कर्मी मो. नईम के बड़े बेटे मो. कैफ (18) की 1 मार्च दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपी अयान आबिद उर्फ प्रिंस को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
5 मार्च देर शाम अथर व समर नाम के दो आरोपी भी दबोचे गए हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही थी। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ जारी है। तीन अन्य की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन