{"_id":"59f8ddc14f1c1bb6678b8974","slug":"two-mbbs-students-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो एमबीबीएस छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो एमबीबीएस छात्र घायल
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो एमबीबीएस छात्र घायल
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र मंगलवार सुबह लोधा क्षेत्र में खैर रोड पर हैवतपुर मोड़ केे पास रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
यह एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब छात्रों का ग्रुप टप्पल इंटरचेंज से घूमकर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार छात्र एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आते कैंटर से जा टकराए।
बाइक कैंटर के नीचे घुस गई। पीछे से आ रहे साथी छात्रों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से बलिया के एक छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया। दूसरे का यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों का एक ग्रुप सोमवार की रात को यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित टप्पल इंटरचेंज पर एक रेस्टोरेंट गया था। करीब एक दर्जन छात्र आधा दर्जन बाइकों पर सवार थे। यह छात्र मंगलवार की सुबह जब वापस लौट रहे थे तो आठ बजे करीब खैर रोड स्थित हैवतपुर मोड़ के निकट एक कार को ओवरटेक करते समय एक बाइक सामने से आ रही गेहूं के बीज से लदी कैंटर में जा घुसी।
इस दुर्घटना में बाइक सवार जीशान पुत्र जुनैद निवासी बहरी जिला बलिया व आकिल हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी आर्य नगर नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे अन्य साथी छात्रों ने तत्काल पुलिस को खबर दी और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
यह दोनों एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं और यहां यूनिवर्सिटी में हादी हसन हॉल में रहते थे। इस खबर पर वहां इनके तमाम सहपाठी भी पहुंच गए। आरडीए के अध्यक्ष अब्दुल्ला आजम भी वहां आ गए।
आरडीए अध्यक्ष के अनुसार जीशान को बेहद गंभीर हालत में दिल्ली एम्स ले जाया गया है। खबर पर जीशान के परिजन भी सीधे दिल्ली पहुंच रहे हैं। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर, एसओ लोधा का कहना है कि कैंटर आदि को थाने लाकर खड़ा कर लिया गया है, जो भी तहरीर आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।