फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two hospital workers arrested over raped with Minor, Aligarh, UP

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर टीबी रोग पीड़िता से दुष्कर्म, आरोपी जेल में

Mon, 26 Aug 2019 12:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two hospital workers arrested over raped with Minor, Aligarh, UP
आरोपी जेल में (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

एमडी टीबी अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार टीबी रोग की पीड़िता किशोरी काफी भयभीत है। इस घटना के बाद उसे सदमा लगा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। रविवार को पुलिस ने फिर किशोरी के बयान दर्ज किए। अब बयान के लिए सोमवार को पुलिस किशोरी को उसे कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे से रेती खोई तो मां को जलाकर मारा, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एमडीटीबी अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में वहीं के दो कर्मियों ने एक टीबी रोग से पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि वहां तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवनंदन उसे इंजेक्शन लगाने के बहाने अस्पताल के अधीक्षक के कक्ष में ले आया था। वहां उसने एक अन्य कर्मचारी विशाल की मदद से किशोरी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल इस दौरान पहरेदारी करता रहा। विशाल एक एंजेसी का सफाई कर्मचारी है और अस्पताल से संबद्ध है। किशोरी ने शनिवार की सुबह होश आने पर अपनी मां को अस्पताल में पूरी घटना से  अवगत कराया था। बाद में थाना हाथरस गेट कोतवाली में शिकायत की थी।

पुलिस ने इन दोनों नामजदों शिवनंदन और विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। घटना के बाद सीएमओ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवनंदन को निलंबित कर दिया था। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया और उसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed