{"_id":"65afd042000b58f4330f87b1","slug":"two-girls-died-after-being-buried-under-overloaded-truck-overturning-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत, चालक की हालत गंभीर
Tue, 23 Jan 2024 08:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:12 PM IST
सार
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेजपुर में दो बच्चियां अपने घर के लिए आ रही थीं। डिबाई की तरफ से आ रहा प्लाई बोर्ड भरा हुआ ओवरलोड ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। दोनों बच्चियां ट्रक के नीचे दब गईं। जिससे दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक लवली और अंजू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्लाई बोर्ड से भरा ओवरलोड ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। ट्रक के नीचे दो बच्चियां दब गईं। दोनों बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र अंतर्गत 23 जनवरी की शाम को लगभग पांच बजे ग्राम तेजपुर में 13 वर्षीय लवली पुत्री योगेश व 18 वर्षीय अंजू पुत्री श्रीपाल अपने घर के लिए आ रही थीं। डिबाई की तरफ से आ रहा प्लाई बोर्ड भरा हुआ ओवरलोड ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गया। दोनों बच्चियां ट्रक के नीचे दब गईं। ट्रक पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन-फानन में दो क्रेन बुलाईं। ट्रक में से प्लाई बोर्ड निकाले गये, तब कहीं जाकर जेसीबी ने ट्रक को उठाया। ट्र्रक के नीचे से लवली व अंजू की भी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
बताया जा रहा है कि चालक को ट्रक के से शीशे को तोड़कर निकाला गया। चालक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक ट्रक पूरी तरह से नहीं हटा था ।क्रेन ट्रक को हटाने के लिए लगी हुईं थीं। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन