फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two fake candidates and their accomplice were also sent to jail

Aligarh News: दो फर्जी अभ्यर्थियों सहित मददगार को भी जेल भेजा

Thu, 11 Jun 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two fake candidates and their accomplice were also sent to jail
एसवी कॉलेज से पुलिस भीर्त परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो फर्जी अभ्यर्थियों और एक मददगार साइबर कैफे संचालक को बुधवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिवसीय इस परीक्षा में अब तक कुल तीन फर्जी अभ्यर्थी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। परीक्षा में बायोमीट्रिक सत्यापन और केवाईसी जांच से फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान हुई थी।
विज्ञापन




डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक टीम ने राजस्थान के धौलपुर के निवासी हरिगोविंद सिंह के नाम पर परीक्षा देने आए एक युवक को संदिग्ध पहचान पत्र के साथ दबोचा था। सख्ती से हुई पूछताछ में उसने अपना असली नाम श्याम सुंदर निवासी मध्य प्रदेश स्वीकार किया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह पिछली परीक्षा में फेल हो गया था। दोबारा मौका पाने के लिए उसने आगरा के पिनाहट में साइबर कैफे चलाने वाले अपने दोस्त मौजी की मदद से अपना पुराना पहचान पत्र ब्लॉक करवाया। इसके बाद नाम और जन्मतिथि बदलकर नया फर्जी पहचान पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करवा लिए। पुलिस ने गांधी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी श्याम सुंदर और उसके मददगार मौजी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर केवाईसी मिसमैच होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम ने अंकित नाम के युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में अंकित ने कुबूल किया कि सेना भर्ती में उम्र का फायदा उठाने के लिए उसने लोकेश नाम से एक पूरी तरह नई और फर्जी पहचान तैयार की थी। इसके लिए उसने पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि तक बदल डाली थी।

एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले दोनों आरोपियों और उनके एक सहयोगी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed