फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two district sports officers in Aligarh

Aligarh News: स्टेडियम में प्रशिक्षकों की कमी, पर अलीगढ़ में हैं दो-दो जिला क्रीड़ाधिकारी

Mon, 27 Feb 2023 04:54 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 04:54 AM IST
सार

स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी राममिलन और उप क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह की तैनाती थी। उप क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह की पदोन्नति हो गई और वह जिला क्रीड़ाधिकारी बन गए। मौजूदा वक्त में दो जिला क्रीड़ाधिकारियों की तैनाती है।

विज्ञापन
two district sports officers in Aligarh
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भले ही खेल प्रशिक्षकों की कमी हो, लेकिन दो-दो जिला क्रीड़ाधिकारियों की तैनाती हो गई है। खेल के जानकारों का कहना है कि स्टेडियम के इतिहास में दो जिला क्रीड़ाधिकारियों की एक साथ तैनाती कभी नहीं रही है।

विज्ञापन


पिछले महीने स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानीप्रकाश ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी राममिलन और उप क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह की तैनाती थी। उप क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह की पदोन्नति हो गई और वह जिला क्रीड़ाधिकारी बन गए। मौजूदा वक्त में दो जिला क्रीड़ाधिकारियों की तैनाती है। एक जिला क्रीड़ाधिकारी के जल्द ही स्थानांतरण होने की संभावना है। 
विज्ञापन


कई वर्षों से एथलेटिक्स, क्रिकेट, कुश्ती, हैंडबॉल, हॉकी, फुटबॉल, शूटिंग के अंशकालिक प्रशिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी। प्रशिक्षक के अभाव में खिलाड़ी स्वयं एकलव्य बनने की दिशा में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉस्केटबॉल कोर्ट की बदलेगी सूरत
स्टेडियम में बॉस्केटबॉल कोर्ट की सूरत काफी खराब है। कोर्ट के फर्श पर लगी रबर बीच-बीच से उखड़ गई है। बॉस्केट भी खराब है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दुश्वारी होती है। खिलाड़ियों की परेशानियों को देखते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने जिलाधिकारी को करीब 10.50 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है। इस धनराशि से कोर्ट की फर्श रबर के बजाय सिंथेटिक बनाई जाएगी। चारों तरफ जाली लगाई जाएगी। बॉस्केट बदला जाएगा। एलईडी बल्ब लगाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed