{"_id":"5d6629168ebc3e93ac71f0a2","slug":"two-died-in-road-accident-of-two-motorcycles-at-lakhnu-road-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
Wed, 28 Aug 2019 12:47 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
अलीगढ़ से सटे हाथरस में बुधवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकें सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। घटना में दोनों बाइक सवारों की कुछ समय के अंतराल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन से लाढ़पुर जाने वाले लाखनू रोड की है, जहां दो बाइकें आपस में ही टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में ही उसे बगला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिस व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई उसकी पहचान अमर सिंह के रूप में की गई है। वहीं दूसरे व्यक्ति का नाम यामीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
