{"_id":"680fa7da087e866e0f0af73b","slug":"two-candidates-from-patna-caught-in-amu-entrance-exam-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: प्रवेश परीक्षा में पटना से दो परीक्षार्थी पकड़े, हेडफोन के जरिये बाहर बैठे सॉल्वर बता रहे थे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: प्रवेश परीक्षा में पटना से दो परीक्षार्थी पकड़े, हेडफोन के जरिये बाहर बैठे सॉल्वर बता रहे थे जवाब
Tue, 29 Apr 2025 01:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:38 AM IST
सार
प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि मामला विश्वविद्यालय की परीक्षा कमेटी के सामने रखा जाएगा। वह अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। कुलपति उस पर फैसला लेंगी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएमयू में कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा में पटना के आरपीएस रेजीडेंशियल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए दो अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष के बाहर बैठे सॉल्वर की मदद से पेपर हल कर रहे थे। इन अभ्यर्थियों ने बेहद छोटे हेडफोन ब्लूटूथ के जरिए अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट किया हुआ था।
विज्ञापन
बायोकेमिस्ट्री विभाग के मोहम्मद फुरकान खान ने बताया कि इन अभ्यर्थियों के हाव-भाव संदिग्ध लगे, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से मोबाइल फोन और हेडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। इसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि पूरे प्रकरण को विश्वविद्यालय की परीक्षा कमेटी के सामने रखा जाएगा। वह अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। कुलपति उस पर फैसला लेंगी। संभव है अभ्यर्थियों को कुछ वर्षों के लिए या हमेशा के लिए एएमयू की प्रवेश परीक्षा से डिबार कर दिया जाए।
विज्ञापन