{"_id":"657b311d63c7054f7b05d865","slug":"two-bulls-fell-into-a-well-while-fighting-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लड़ते हुए दो सांड़ कुएं में गिरे, रस्सी से बांध कर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लड़ते हुए दो सांड़ कुएं में गिरे, रस्सी से बांध कर निकाला बाहर
Thu, 14 Dec 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:16 PM IST
सार
अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र के गांव वासफटेली बुर्जू गांव में दो सांड़ लड़ते हुए कुएं में गिर गए। रात भर पड़े रहे, अगली सुबह दोनों सांड़ सकुशल बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
सांड़ को कुएं से बाहर निकालते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र के गांव वासफटेली बुर्जू गांव में जंगल में चरते हुए दो सांड़ आपस में लड़ते हुए 13 दिसंबर रात को करीब बीस फीट गहरे पानी भरे कुएं में गिर गए। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से रस्सी बांध कर सांड़ों को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के पास ही भूरा का खेत है। खेत में वर्षो पुराना कुआं है। यहां खेत में चरते हुए दो सांड़ों में लड़ाई हो गई। रात को कुएं में गिरे सांड़ों को मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर सकुशल बाहर निकाला। पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुला लिया गया था। दोनों को उपचार भी दिया गया।