फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers were brutally beaten by the police, complaint was made to the DIG

Aligarh News: दो भाइयों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, डीआईजी से हुई शिकायत

Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
सार

थाना दादों के गांव खुशीपुरा कासिमपुर निवासी वीरप्रकाश पुत्र सेठीलाल ने डीआईजी को दी लिखित शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं। बीते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिवार में मकान खाली करने को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Two brothers were brutally beaten by the police, complaint was made to the DIG
डीआईजी से शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना दादों क्षेत्र में एक मकान खाली कराने को लेकर तीन भाइयों में मारपीट हो गई। शिकायत लेकर थाना दादों पहुंचे दो भाइयों को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ितों ने इसकी शिकायत डीआईजी से की है।

विज्ञापन


थाना दादों के गांव खुशीपुरा कासिमपुर निवासी वीरप्रकाश पुत्र सेठीलाल ने डीआईजी को दी लिखित शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं। बीते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिवार में मकान खाली करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें वीरप्रकाश और उसका तीसरे नंबर का भाई सुधीर एक तरफ थे। यह दोनों अपने-अपने हिस्से में रह रहे थे। दूसरे नंबर के भाई उमेश को यह मकान खाली करना था, लेकिन वह इसकी खिलाफत कर रहा था। इस बात पर झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


उमेश की पत्नी कविता देवी इसकी शिकायत करने दादों थाने पहुंच गई। इस पर पीड़ित वीरप्रकाश भी सुधीर के साथ अपनी शिकायत करने थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की। वीरप्रकाश पक्ष का आरोप है कि कार्रवाई करने की जगह थाना प्रभारी, एक दरोगा व एक सिपाही ने दोनों भाइयों को हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद लात, घूंसों व बेल्ट से उनको पीटा। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। वह गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनको पीटा जाता रहा। रात भर बंद रखने के बाद सुबह 151 में चालान कर दिया गया। पीड़ितों ने न्यायालय से जमानत कराई। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उमेश पक्ष से सांठगांठ कर उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कर दिया। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed