{"_id":"6775a94202eb646e290b7a10","slug":"two-bikes-collided-head-on-one-youth-died-aligarh-news-c-2-1-ald1025-570428-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत और दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत और दूसरा घायल
Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
सार
रिंकू अलीगढ़ में सासनी गेट से बाइक से अपने गांव आ रहा थे। रास्ते में बमोती मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव ऐंचना के पास बमोती मोड़ पर 31 दिसंबर को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रिंकू (31) पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव बरका खैर 31 दिसंबर की शाम करीब छह बजे अलीगढ़ सासनी गेट से बाइक से अपने गांव आ रहा थे। रास्ते में बमोती मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौक पर आ गई।
विज्ञापन
घायल हालत में दोंनो बाइक सवारों को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दूसरी बाइक सवार युवक का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था। पांच वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
