फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two bike riders fled with the salesman's bag full of money.

Aligarh News: सेल्समैन के रुपये से भरे बैग को लेकर भागे दो बाइक सवार

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders fled with the salesman's bag full of money.
क्षेत्र के गांव भुखरावली में बृहस्पतिवार को सेल्समैन के बैग को लोडर वाहन से निकालकर बाइक सवार ले गए। पीडि़त ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैग में 97 हजार रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते विपिन गुप्ता निवासी स्वर्ण जयंती नगर अलीगढ़ ने बताया है कि वह क्षेत्र में दुकानों पर दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की सप्लाई लोडर वाहन से कराते हैं। बृहस्पतिवार को चालक गौरव व सेल्समैन रोविन किशोर भुखरावली में एक दुकान पर सामान दे रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने लोडर वाहन में रखे बैग को निकाल लिया और भाग गए। चालक, सेल्स मैन ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed