फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two arrested for stealing passengers luggage in Tirri

Aligarh News: टिर्री में सवारियों का सामान चोरी करने में दो दबोचे, सोने के हार और अंगूठी बरामद

Fri, 14 Feb 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 10:46 PM IST
सार

पूनम ससुराल से अपने मायके सासनी हाथरस के बिजहारी जा रही थी। क्वार्सी से टिर्री में जाते समय तीन युवक पहले से सवार थे। रास्ते में उन्होंने महिला के बैग से सोने का हार और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

विज्ञापन
Two arrested for stealing passengers luggage in Tirri
पकड़े गए दो आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ की सासनी गेट पुलिस ने टिर्री में सवार यात्रियों के सामान से कीमती सामान चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे हैं। इनको बुलंदशहर की महिला के जेवरात चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इनके पास से टिर्री के अलावा हथियार भी मिले हैं। इनके एक साथी को अभी पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन


14 फरवरी को सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि ये घटना 9 फरवरी की है। बुलंदशहर पहासू के गांव कमौना की पूनम ससुराल से अपने मायके सासनी हाथरस के बिजहारी जा रही थी। क्वार्सी से टिर्री में जाते समय तीन युवक पहले से सवार थे। रास्ते में उन्होंने महिला के बैग से सोने का हार और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। 
विज्ञापन


मामले में मुकदमे के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को मथुरा रोड से सद्दाम खंदारी गढ़ी हाथरस हाल जीवनगढ़ क्वार्सी व राज मोहम्मद दानगढ़, डिबाई बुलंदशहर हाल आजाद नगर क्वार्सी को सीसीटीवी की मदद से दबोच लिया। इस बीच इनका साथी बिट्टन उर्फ चाद फरार हो गया। इनके पास से चोरी किया गया सोने का हार, सोने की अंगूठी के अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त टिर्री, तमंचा कारतूस मिले  हैं। इन्होंने पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं स्वीकारी हैं। इन पर मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed