{"_id":"68c71ee650539e857d04a63e","slug":"two-arrested-for-running-jan-seva-kendra-and-photo-studio-by-hiding-their-name-and-religion-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101400-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाम व धर्म छिपाकर जनसेवा केंद्र और फोटो स्टूडियो चलाते दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाम व धर्म छिपाकर जनसेवा केंद्र और फोटो स्टूडियो चलाते दो पकड़े
विज्ञापन
कस्बा बरौली में धर्म छिपाकर जनसेवा केंद्र और फोटो स्टूडियो चलाते दो लोगों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। बाद में इनका शांति भंग में चालान किया गया है।
थाना पुलिस ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला संगठन मंत्री राजकुमार भारद्वाज ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की कि नगर पंचायत बरौली क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक हिंदू नाम से दुकान चला रहे है, जबकि आदेश हैं कि कोई भी व्यापारी अपना धर्म छिपाकर दूसरे धर्म के नाम से दुकान अथवा संस्थान नहीं चलाएगा। सूचना पर सीओ सर्वम सिंह ने थाना पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने रविवार की शाम करीब चार बजे कस्बा स्थित अशोक जनसुविधा केंद्र से वसीम और दीपक फोटो स्टूडियो से यूनिस निवासी बरौली को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पकड़े गए लोगों का कहना था कि उन्होंने इन दुकानों पर हमने किसी दूसरे से रजिस्ट्रेशन ले रखा है। एसओ जवां हेमंत मावी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोग यूनिस व वसीम के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
बरौली कस्बा में धर्म छिपाकर दुकानें संचालित करने की शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की है। सर्वम सिंह सीओ