{"_id":"662d55a6ff305c611507fa74","slug":"two-arrested-along-with-stolen-car-sent-to-jail-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100843-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चोरी की कार समेत दो गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चोरी की कार समेत दो गिरफ्तार, भेजे जेल
Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
सार
अलीगढ़ की ओर से एक कार आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, कार रुकी तो दो युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
चोरी की कार समेत दो आरोपी दबोचे
- फोटो : पुलिस
विस्तार
गभाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की कार समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह कटरा मोड़ पर फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से एक कार आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, कार रुकी तो दो युवक उतरकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने नाम हसीन पुत्र रहीस निवासी शाहजमाल एडीए कालोनी देहली गेट व सैफ उर्फ ओसामा पुत्र शहीद निवासी सरायमीर ख्वाजा चौक थाना देहली गेट बताया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कार को ईदगाह के पास से चोरी किया था। जिसे वह दिल्ली बेचने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चोरों से कार और एक मास्टर चाबी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन