फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two absent in 10th exam, 100% attendance in 12th

अलीगढ़: 10वीं की परीक्षा में दाे गैरहाजिर, 12वीं में रही शत प्रतिशत हाजिरी

Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two absent in 10th exam, 100% attendance in 12th
जी टी रोड स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।  - फोटो : संवाद
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं में चित्रकला और 12वीं में उद्यमिता विषय की परीक्षा हुई। 10वीं की परीक्षा में दाे विद्यार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 12वीं में शत प्रतिशत हाजिरी रही।
विज्ञापन

बुधवार को 19 केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू हुईं। 10वीं अलबरकात पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। श्री जी पब्लिक सीनियर स्कूल झज्जपुर जट्टारी अतरौली में पंजीकृत 25 विद्यार्थियों में से 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो गैरहाजिर रहे। इसी तरह 12वीं में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 13 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में पंजीकृत 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 174 केंद्र बनाए गए हैं। 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 174 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी की है। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके लिए खिलाफ कार्रवाई की जाएरा। दोषी के घर पर बुलडोजर, रासुका और जेल में भेजने तक की कार्रवाई होगी। हाईस्कूल और इंटर में करीब एक लाख 17 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं की तलाशी सचल दल में शामिल महिला सदस्यों द्वारा की जाएगी। मंडलीय सचल दल बनाया गया है।

कक्ष निरीक्षक की तैनाती में विसंगति का आरोप
अलीगढ़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रशांत शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की तैनाती में विसंगति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयाें के शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय से काफी दूर लगा दिया गया है। जो शिक्षक गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, चिकित्सावकाश पर हैं, उनकी ड्यूटियां भी लगा दी गई है। अधिकतर विद्यालयों से एक शिक्षक को छोड़कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed