{"_id":"6894ee2f4b2a86cbe40bc63c","slug":"truck-loaded-with-flour-caught-fire-after-a-bike-tank-exploded-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक की टंकी फटने से आटे से भरे ट्रक में लगी आग, दोनों वाहन चालक हादसे के बाद गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक की टंकी फटने से आटे से भरे ट्रक में लगी आग, दोनों वाहन चालक हादसे के बाद गायब
Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
सार
हाईवे पर खेरेश्वर चाैकी के पास भीमपुर पुलिया के पास एटा की ओर से मक्के का आटा लेकर आ रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इस बीच बाइक की पेट्रोल टंकी जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे ट्रक में भीषण तरीके से आग लग गई ।
विज्ञापन
आटे के ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-एटा हाईवे पर भीमपुर पुलिया के पास 7 अगस्त देर रात एक बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में मक्के का आटा भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक व बाइक सवार का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस व दमकल ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
हाईवे पर खेरेश्वर चाैकी के पास भीमपुर पुलिया के पास एटा की ओर से मक्के का आटा लेकर आ रहा था। रात करीब 10 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इस बीच बाइक की पेट्रोल टंकी जोरदार धमाके के साथ फट गई। इससे ट्रक में भीषण तरीके से आग लग गई । हादसे के बाद ट्रक चालक आदि वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर रोरावर थाना प्रभारी विजय सिंह के अलावा बन्नादेवी फायर सर्विस से एफएसओ संजीव सिंह दमकल के साथ माैके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि हादसे के बाद माैके पर न ट्रक चालक मिला और न ही कोई बाइक सवार मिला है। वे कहां गए उनकी तलाश करायी जा रही है। संभावना है कि हादसे में डर के चलते दोनों वाहन चालक कहीं चले गए हैं।