{"_id":"66b5602e5fc81878540bd814","slug":"truck-loaded-with-angle-worth-rs-45-lakh-recovered-three-accused-arrested-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101627-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच घंटे बाद ही खुलासा: 45 लाख के एंगल से लदा ट्रक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच घंटे बाद ही खुलासा: 45 लाख के एंगल से लदा ट्रक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
सार
इगलास-हाथरस रोड पर स्थित गांव हरिरामपुर के समीप ईको कार को आगे लगाकर ट्रक को रोक लिया गया। एक लुटेरे ने ट्रक चालक पर तमंचा तान कर उसे नीचे उतार दिया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बरामद ट्रक सहित पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
इगलास कोतवाली पुलिस ने 7 अगस्त देर रात लूट गए एंगल लदे ट्रक को बरामद कर साढ़े पांच घंटे बाद ही घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही ट्रक, उसमें लदा 45 लाख रुपये की कीमत का 35 टन एंगल और लूट में प्रयुक्त ईको कार को जब्त कर लिया है। कोतवाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम संजू पुत्र सुरेश चंद्र, करन उर्फ काली पुत्र एलम सिंह व पंकज पुत्र सुभाष निवासीगण नगला गजू थाना राया जनपद मथुरा बताए हैं।
विज्ञापन
7 अगस्त को दस टायरा ट्रक का चालक जुगेंद्र सिंह निवासी डाबर रोड चंडौस जनपद अलीगढ़, लक्ष्मी एलायज प्रा. लिमिटेड (फर्नेश फैक्टरी) नगला जार इगलास से 15 टन एंगल लाद कर आगरा जा रहा था। रात तीन बजे के लगभग इगलास-हाथरस रोड पर स्थित गांव हरिरामपुर के समीप ईको कार को आगे लगाकर ट्रक को रोक लिया गया। एक लुटेरे ने ट्रक चालक पर तमंचा तान कर उसे नीचे उतार दिया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
चालक को हाथरस रोड पर जंगल में छोड़ दिया। चालक ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इगलास कोतवाल, निरीक्षक कोमल सिंह, एसआई केपी सिंह घटना के अनावरण में लग गए थे, तब ही अचानक चालक द्वारा बताई गई ईको कार दिखी। तोछीगढ़ रजबहा के समीप ईको कार को रोका, उसमें सवार तीन लोगों को सुबह आठ बजे हिरासत में ले लिया। बदमाशों ने लूट की घटना को स्वीकार करने के साथ ही लूटे गए ट्रक को हरिरामपुर के जंगल से बरामद कराया, जिसमें 35 टन एंगल लदा था। बदमाश एंगल बेचने की फिराक में थे। इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन