फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck hit Scooty in Aligarh female advocate dies

अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार अधिवक्ता पिता-पुत्री को ट्रक ने रौंदा, बेटी की मौत

Tue, 21 Dec 2021 09:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 09:26 PM IST
सार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास गगन पब्लिक स्कूल के निकट पीछे से आ रहे गैर सिलिंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया, इस दुर्घटना में साधना ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिस की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck hit Scooty in Aligarh female advocate dies
अलीगढ़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के लोधा इलाके के गांव नेहरा की 32 वर्षीय अधिवक्ता साधना शर्मा, उनके पिता तेजपाल शर्मा रोजाना की तरह मंगलवार की शाम स्कूटी से दीवानी से घर लौट रहे थे। अधिवक्ता पिता स्कूटी चला रहे थे, जबकि बेटी पीछे बैठी थीं। 
विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास गगन पब्लिक स्कूल के निकट पीछे से आ रहे गैर सिलिंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया, इस दुर्घटना में साधना ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिस की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर तब तक स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इससे पहले ट्रक के चालक को पकड़कर जमकर पीटा गया। 


बाद में करीब एक घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने शव को वहां से हटवाया। किसी तरह जाम खुलवाया। घायल पिता को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed