फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck driver and cleaner injured after being hit by hightension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर जख्मी

Thu, 16 Jul 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and cleaner injured after being hit by hightension line
ट्रक से माल उतारने के बाद साफ सफाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुखद बात यह है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

बुधवार को यह हादसा थाना देहली गेट क्षेत्र में हुआ। यहां एलाना फैक्टरी में मैनपुरी से पशुओं से लदा हुआ एक ट्रक आया था। माल उतारने के काम में सहाबू पुत्र सुलेमान जो के ड्राइवर है और उसका सहयोगी क्लीनर शरीफ पुत्र बख्शी निवासी गांव धौली खिरिया थाना ओरछा जिला मैनपुरी लगे हुए थे। यह ट्रक फैक्टरी के एक नंबर गेट पर खड़ा हुआ था। दोपहर में माल उतारने के बाद ड्राइवर और क्लीनर ट्रक की साफ सफाई करने लगे। इस दौरान दोनों ट्रक की छत पर चढ़ गए। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसको दोनों देख नहीं पाए ।सफाई करते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। शोरगुल सुनकर आसपास की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया ।यहां पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed