फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck collided with a student returning from school

Aligarh News: स्कूल से पढ़कर लौट रहे छात्र की साइकिल में ट्रक ने टक्कर मारी, उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 06 Feb 2024 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 02:44 AM IST
सार

आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र घायल हो गया। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Truck collided with a student returning from school
मृतक कन्हैया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

5 फरवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे स्कूल से घर लौट रहे किशोर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्राम सिकतरी निवासी 13 वर्षीय कन्हैया पुत्र देवी सिंह आठवीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल से पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। साइकिल से वह गोंडा-अलीगढ़ मोड़ स्थित खैर तिराहे पर पहुंचे तभी ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे कन्हैया उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


किसी ने खबर दी, तो परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। बेटे की मौत से माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed