फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck colided with tractor trolly one died another injured in Aligarh

Aligarh: ट्रक की टक्टर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार युवक की मौत, किसान घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से झड़प

Thu, 29 Sep 2022 12:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 29 Sep 2022 12:50 PM IST
सार

ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम के चलते कई कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। कई बार शव उठाने का प्रयास करने पर परिजनों तथा ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Truck colided with tractor trolly one died another injured in Aligarh
सीओ की गाड़ी रोकतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार सुबह धान लेकर बेटे संग मंडी जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली साइड में गिरने के बाद भी ट्रक ट्रैक्टर को कई मीटर तक घसीट ले गया, जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में किसान के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव हाइवे पर रखकर जीटी रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे बाद बमुश्किल क्षेत्रीय प्रधानों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के मजरा नगला दिलीप निवासी किसान जयपाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तीन बेटों में सबसे छोटे सोनेश उर्फ चिन्ना के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से धान बेचने धनीपुर मंडी जा रहे थे। जैसे ही ये हवाई पट्टी के निकट नेशनल ग्रीन व्यू स्कूल पर पहुंचे तभी पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ट्रॉली का हुक टूट गया तथा ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर साइड में जा गिरी। वहीं टक्कर के बावजूद ट्रक रुका नहीं और ट्रैक्टर को रौंदते हुए कई मीटर तक घसीट ले गया। इस हादसे में किसान जयपाल सिंह के बेटे सोनेश उर्फ चिन्ना (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में सूचना पहुंचते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तथा ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए जहां पुलिस द्वारा शव उठाने का विरोध करते हुए साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने सड़क जाम की

ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम के चलते कई कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। कई बार शव उठाने का प्रयास करने पर परिजनों तथा ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। एक बार महिलाओं ने एसएचओ की गाड़ी के बोनट पर चढ़ने का भी प्रयास किया। लोगों के तेवर उग्र होते देख पुलिस ने क्षेत्रीय प्रधानों से संपर्क कर मौके पर बुला लिया।



ईकरी प्रधान राकेश सिंह, बौनेर प्रधान पिंकी सिंह तथा अलहदादपुर के पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह भोलू ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा मुआवजे की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन देकर शव पुलिस के सुपुर्द करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जाम खुलवाया। डेढ़ घंटे लगे जाम में बोरना से लेकर पनेठी तक वाहनों की कतार लग चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed