फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   truck and tractor collided on the Khair-Iglas road in Gonda

Aligarh Accident: ट्रक और ट्रैक्टर की भिडंत, 30 मीटर तक ले गया घसीट कर, दोनों वाहनों के चालक घायल

Sat, 15 Nov 2025 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:14 PM IST
सार

ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। हादसे की थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के सहयोग से सीट आदि खोलकर बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
truck and tractor collided on the Khair-Iglas road in Gonda
खैर-इगलास मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत - फोटो : संवाद

विस्तार

गोंडा कस्बा के खैर-इगलास मार्ग पर बैंक शाखा के सामने 15 नवंबर को ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे घंटे भर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिससे ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं ट्रैक्टर चालक के हाथ और पैर में चोटें आईं हैं। घटना के कारण मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुरसैना निवासी लाखन सिंह ट्रैक्टर- ट्राली में धान लाद कर खैर मंडी जा रहा था। हाथरस निवासी ट्रक चालक नीतू दिल्ली नरेला से दाल-चावल लेकर आगरा जा रहा था। 15 नवंबर सुबह करीब पांच बजे गोंडा कस्बा में घुसते ही खैर-इगलास मार्ग पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक ट्रैक्टर को घसीटते हुए 30 मीटर तक ले गया। घटना से ट्रैक्टर में लदा धान सड़क पर बिखर गया। 
विज्ञापन


वहीं ट्रैक्टर चालक लाखन सिंह के हाथ-पैर में चोटें आ गईं। जोरदार आवाज होने पर आस- पड़ोस के लोग बाहर निकल आए। ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। हादसे की थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के सहयोग से सीट आदि खोलकर बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दोनों वाहनों को रास्ते से हटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed