फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tripal talaq

तीन तलाक के बाद अब दूसरे पति ने किया वीडियो वायरल

Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tripal talaq
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र की एक महिला को पहले पति की मौत के बाद दूसरे से शादी करना इतना भारी पड़ गया कि उसका मोहल्ले में रहना दूभर हो रहा है। महिला का आरोप है कि पहले तो दूसरे पति द्वारा उसका उत्पीड़न किया गया और तीन तलाक दे दिया गया। जिसका मुकदमा दर्ज है। अब उसका अश्लील वीडियो वायरल कर परिचितों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस स्तर से मदद नहीं मिल रही। महिला अब कोर्ट जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

महिला देहलीगेट क्षेत्र की महिला के अनुसार उसके पति की मौत के बाद उसके संपर्क फिरोजाबाद के युवक से हो गए। निकाह के बाद दोनों अलीगढ़ में ही साथ रहने लगे। बाद में महिला को अहसास हुआ कि वह उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है तो दोनों में विवाद हुआ। बाद में महिला ने फरवरी में देहलीगेट थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। अब महिला का आरोप है कि युवक उस पर मुकदमा वापसी के लिए दबाव बना रहा है। इसी क्रम में उसका अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी थाना स्तर से सुनवाई नहीं हो रही। महिला मामले में न्यायालय जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed