फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tribute paid to the grandson of BKU state president

Aligarh News: भाकियू प्रदेश अध्यक्ष के पौत्र को दी श्रद्धांजलि

Thu, 19 Mar 2026 03:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the grandson of BKU state president
शोक सभा में उपस्थित किसान नेता - फोटो : samvad
ग्राम विशनपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा के पौत्र कृष्णा की सड़क हादसे में हुई मौत पर पंचायत घर में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बुंदेलखंड और हरियाणा से आए किसान नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कृष्णा की असमय मौत से संगठन और परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने कृष्णा की पत्नी और बच्चों की देखभाल के लिए सामूहिक रूप से मदद करने की बात कही। इस दौरान रतनमान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, विजय शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, बलराम सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओमपाल तालान राष्ट्रीय सचिव, पवन खटाना पश्चिमी उप्र प्रदेश अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed