फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trial of Amar Ujala Premium League

Amar Ujala Premium League: ट्रायल आज, खिलाड़ी दिखाएंगे दम, यह होगी चयन प्रक्रिया

Sun, 08 Jun 2025 01:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 01:26 AM IST
सार

ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा खरीदा जाएगा। इसके बाद, लीग मैचों के माध्यम से टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत होगी। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से निष्पक्ष ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
Trial of Amar Ujala Premium League
अमर उजाल प्रीमियर लीग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल  8 जून को रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय के सहयोग से अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने और क्षेत्र की खेल संस्कृति को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रायल के लिए 16 वर्ष से 30 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले स्टेडियम पहुंचना होगा। साथ ही, उन्हें अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट में से कोई एक वैध पहचान दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और टूर्नामेंट का स्वरूप
ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा खरीदा जाएगा। इसके बाद, लीग मैचों के माध्यम से टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत होगी। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह से निष्पक्ष ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे वास्तविक रूप से योग्य और हुनरमंद खिलाड़ियों को अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल का स्थान और समय
स्थान: अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामघाट रोड, अलीगढ़
समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed